नासरीगंज: प्रखण्ड क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के आचार संहिता के मद्देनजर बैनर-पोस्टर हटवाया गया
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता को ले चुनाव आयोग के निर्देश पर बीडीओ मो०जफर इमाम ने बैनर, पोस्टर व होर्डिंग को युद्धस्तर पर हटाना शुरू कर दिया। इस अवसर पर ब्लॉक परिसर, धुस, बाई पास, मुख्य सड़क पर लगे होर्डिंग व बैनर पोस्टर को हटाया। मौके पर निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे।