नासरीगंज: नगर पंचायत के सभा कक्ष में नपं के प्रभारी इओ ने पदभार ग्रहण किया, लोगों ने स्वागत किया
बिक्रमगंज के ईओ जगनाथ यादव ने नासरीगंज नगर पंचायत में प्रभारी ईओ के पद पर पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर नगर के जनप्रतिनिधियों व अन्य ने मुख्य पार्षद शबनम आरा के नेतृत्व में नए ईओ का कार्यालय सभा कक्ष में भव्य रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद समेत अन्य ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।