नासरीगंज: तराव गांव में विधुत ऊर्जा चोरी करते अधिकारियों ने एक दर्जन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा, जुर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज
नासरीगंज प्रखंड के धुस स्थित विधुत पावर सबस्टेशन में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार शर्मा ने प्रखण्ड के तराव गांव में दल बल के साथ विधुत ऊर्जा की चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस बीच छापेमारी दल ने एक दर्जन लोगों को अपने-अपने परिसरों में बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा। बाद में सभी के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।