इस्लामनगर अलीगंज: चंद्रदीप थाना की पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तिहार
चन्द्रदीप थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक कांड में फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर न्यायालय से जारी इस्तिहार का तामिला किया। पुलिस टीम ने विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत अभियुक्त के घर पहुंचकर इस्तिहार चस्पा किया और जल्द आत्मसमर्पण करने अथवा गिरफ्तारी का सामना करने की चेतावनी दी। पुलिस ने 3 बजे बताया कि फरार आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।