महागामा: जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हनवारा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देशानुसार हनवारा थाना क्षेत्र में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में चलाएंगे इस अभियान के दौरान पुलिस बल ने सड़क पर उतरकर आम नागरिकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।