बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन माह से फरार आरोपी को मुक्ता प्रसाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीकानेर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ अभियान के तहत पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे मादक पदार्थ सप्लायर जाब्बार भुट्टा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश औ