देवबंद: नानौता में फावड़े से वार कर गर्भवती भाभी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
सहारनपुर के नानौता थाना पुलिस ने गर्भवती महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फावड़ा समेत कई हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पर अपनी भाभी की फावड़े से वार कर हत्या करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।