गिरिडीह: छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम ने मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध का आदेश जारी किया
छठ महापर्व के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने सोमवार और मंगलवार को मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। रविवार को 11 बजे नगर निगम कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई।असल में शनिवार को ही नगर निगम कार्यालय से इस संबंध में सभी दुकानदारों को पत्र भेजा गया।