गिरिडीह: छठ महापर्व को लेकर नवयुवक समिति, पिंडाटांड़ ने चलाया साफ-सफाई अभियान
छठ महापर्व को लेकर रविवार को 10बजे से नवयुवक समिति पिंडाटांड़ के सदस्यों द्वारा साफ-सफाई अभियान चलाया गया।समिति के युवाओं ने गली-नाली की सफाई के साथ-साथ छठ घाट तक जाने वाले सभी मार्गों को स्वच्छ और समतल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।हर वर्ष की तरह इस बार भी नवयुवक समिति पिंडाटांड़ की ओर से छठ घाट की साफ-सफाई,सजावट और प्रकाश व्यवस्था की तैयारियां जोरो से है।