गिरिडीह: छठ पर्व: पचम्बा झंडा मैदान में व्रतियों की सुविधा के लिए 'नो प्रॉफिट, नो लॉस' पर दुकानें खुलीं
लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए पचम्बा झंडा मैदान में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए रविवार को 10 बजे से “नो प्रॉफिट, नो लॉस” के तहत कई दुकाने लगाई गई है। दुकानों में छठ पूजा से संबंधित सभी आवश्यक फलों और पूजन सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी, ताकि व्रती और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।