हाथरस: भाजपा सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख रुपए की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने कोतवाली हाथरस गेट पर दर्ज कराई FIR
जनपद हाथरस के भाजपा सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि के लेटर पैड पर फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। नई दिल्ली के राजकमल प्रकाशन ग्रुप के मुख्य परिचालन अधिकारी मुकेश कुमार की शिकायत पर कोतवाली हाथरस गेट पर FIR दर्ज की गई है। विमल गौतम ने सांसद निधि से पुस्तक खरीद का काम दिलाने के नाम पर रुपए लिए और सांसद का फर्जी लेटर भेज दिया।