धौलपुर: रोडवेज बस में बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना टिकट यात्रियों से वसूला गया किराया, विभाग को लगाया जा रहा चूना
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की बसों में वित्तीय अनियमितताओं का एक गंभीर मामला सामने आया है। यात्रियों की सतर्कता के चलते रोडवेज बस के एक परिचालक द्वारा बिना टिकट यात्रियों से किराया वसूलने और निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप उजागर हुए हैं। जानकारी के अनुसार जयपुर-आगरा-धौलपुर मार्ग पर संचालित रोडवेज बस संख्या RJ13PA8738 में तैनात परिचालक या