कोल: बरौला जाफराबाद में प्रॉपर्टी विवाद में भाई-भतीजों ने व्यक्ति की पीटकर की हत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 12, 2026 बरौला जाफराबाद में प्रॉपर्टी के विवाद में भाई और भतीजों ने व्यक्ति की पीट कर हत्या कर दी। 35 वर्षीय देवेंद्र बघेल का भाई और भतीजों से प्रॉपर्टी को लेकर पिछले 4 वर्षों से विवाद चला रहा है। रविवार को देवेंद्र का प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई और भतीजों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान देवेंद्र के भाई श्याम और भतीज़ों ने मारपीट की और छोड़ कर चले गए।