*दिव्यांगजनों के लिए पर्पल फेयर (मेला) आगामी 17 जुलाई को*
इंदौर, 02 जुलाई 2026
दिव्यांगजनों के सामर्थ्य प्रदर्शन, समावेशी शिक्षा, कला प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर पर्पल फेयर (मेला) का आयोजन आगामी 17 जुलाई को स्थानीय रविन्द्रनाट्य गृह आरएनटी मार्ग इंदौर में किया जाएगा। यह मेला राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केन्द्र सीहोर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में आज सामाजिक न्याय विभाग द्वारा विभिन्न दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली पंजीकृत संस्थाओं के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में सुनिश्चित किया गया कि दिव्यांगजनों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों चयनित संस्था के दिव्यांग बच्चों द्वारा करवाई जाएगी। जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांग प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। पर्पल कलर की थीम पर कार्यक्रम की ब्रॉडिंग इत्यादि की जायेगी। दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली संस्थाएँ अपने-अपने क्षेत्र में पर्पल कलर में बैनर के साथ रैली का आयोजन करेगी। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। बैठक में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान सीहोर के निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला एवं संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पवन चौहान सहित उनकी टीम के साथ-साथ जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #Indore #इंदौर #PurpleFair #Divyangjan #SocialJustice #InclusiveIndia #Empowerment
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh