भीलवाड़ा: शहर के हर वार्ड में 2 कचरा स्टैंड लगाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा शहर में हर वार्ड में दो कचरा स्टेंड लगवाने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सफाई कर्मचारियों ने भारतीय सफाई मजदूर संघ (कांग्रेस) के जिलाध्यक्ष रामदेव चन्नाल के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है साथ ही इस जल्द ही मांगे नहीं मानने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी।