कोल: नादा पुल के निकट 2 बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की हुई मौत, पुलिस ने शवों का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 8, 2025 नादा पुल के निकट दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार चाचा और भतीजी की मौत हो गई। 24 वर्षीय शाहरूख अपनी 5 वर्षीय भतीजी शबाना के साथ भाभी को बस स्टैंड से लेने जा रहे थे। नादा पुल के निकट सामने से आते तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।