चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र के कालाडेरा थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन लोग हुए घायल
Chomu, Jaipur | Apr 18, 2024 चौमूं के कालाडेरा थाना इलाके के दादर बावड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर आज गुरुवार दोपहर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। लाठी डंडे लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जमकर हमला किया। झगड़े में 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से चार लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।