चौमूं: चोंमू थाना पुलिस ने उप जिला अस्पताल की पार्किंग से बाइक चुराने की फिराक में घूम रहे एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
Chomu, Jaipur | Apr 18, 2024 चोंमू थाना पुलिस ने गुरुवार को शहर में वाहन चोरी की फिराक में घूम रहे एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चुराई गई बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वह शहर के राजकीय उप जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने जाल बिछाकर उसे बाइक चुराते समय गिरफ्तार किया।