चौमूं: जयपुर के करधनी थाना इलाके में डंडे सरियों से युवक पर जानलेवा हमले का मामला,पीड़ित ने मारपीट का करवाया मामला दर्ज
Chomu, Jaipur | Apr 19, 2024 जयपुर में डंडे-सरिए से एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। परिचित ने मिलने के बहाने उसे रेस्टोरेंट पर बुलाया था। रेस्टोरेंट में जमकर मारपीट की। बेहोश होने पर रोड किनारे फेंक दिया। SMS हॉस्पिटल में घायल युवक का इलाज करवाया गया। करधनी थाना पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।