बलरामपुर: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नसीबगंज में कटानरोधी कार्य का किया निरीक्षण
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा तहसील बलरामपुर सदर के ग्राम नसीबगंज में राप्ती नदी पर कटान निरोधक कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया । इस दौरान विधायक बलरामपुर पल्टूराम विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल , प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल ,पुलिस अधीक्षक विकास कुमार उपस्थित रहे।