बलरामपुर: मत्स्य विकास विभाग राज्य मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने बलरामपुर तुलसीपुर रोड पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण
बलरामपुर तुलसीपुर रोड पर मत्स्य विकास विभाग राज्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन को स्थिति पर नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी गांव एवं उनके लोग प्रभावित हुए हैं उन्हें तत्काल आवश्यकता अनुसार राहत उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर है।