बलरामपुर: बाढ़ के कारण हरिहर गंज ललिया मार्ग पर चौथे दिन भी आवागमन बंद
जिले के तराई क्षेत्र के हरिहरगंज ललिया मार्ग बाढ़ के कारण चौथे दिन की आवागमन से प्रभावित है। मार्ग पर आवागमन बंद है वही कोई अप्रिय घटना ना हो जिसके लिए मार्ग पर पुलिस तैनात है। जिले के ललिया, शिवपुरा क्षेत्र के लोगों का संपर्क मुख्यालय से काटा है प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है एवं स्थिति पर नजर रखा जा रहा है।