बलरामपुर: जिला अधिकारी ने हरैया सतघरवा विकासखंड का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने हरैयासतघरवा विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया एवं विभिन्न पटल का जायजा लेते हुए उपस्थिति पंजिका देखी। अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की बाढ़ के समय राहत एवं बचाव कार्य में विकासखंड कार्यालय की अहम भूमिका होती है, सभी कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित रहे ।