ग्यारसपुर: परघर झील व मानसरोवर तालाब में सफाई अभियान, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्यारसपुर क्षेत्र में ऐतिहासिक परघर झील एवं मानसरोवर तालाब में शनिवार सुबह 11 बजे व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर तालाबों को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।अभियान में मंडल अध्यक्ष अजय गुर्जर, सरपंच राजू कुशवाहा, स्वदीप रघुवंशी, जनपद के अधिकारी, मौजूद रहे।