Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image
image
image

बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विवेक शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को हरदा जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चारखेड़ा, में विद्यार्थियों के लिए बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य एवं जेंडर इक्वालिटी विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री रविराज राजपूत ने छात्र-छात्राओं को बच्चों के अधिकार, सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व, बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही बाल स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य तथा लैंगिक समानता (जेंडर इक्वालिटी) के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है तथा इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। सभी छात्र-छात्राओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में समानता एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों ने बाल विवाह रोकने, शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा लैंगिक समानता को अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों एवं समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से रविराज राजपूत, श्री गजेन्द्र बरकरे, श्री शुभम धार्मिक एवं स्कूल से शिक्षक गण उपस्थित रहें। इसके साथ हरदा जिले के रेल्वे स्टेशन एवं मुख्य चौक चौराहों पर ‘बच्चों को शिक्षा दें, भिक्षा नहीं’ अभियान के अंतर्गत आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे बच्चों को भिक्षा देने के बजाय उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास एवं शासकीय सहायता योजनाओं का सहयोग करें। अभियान के माध्यम से भिक्षावृत्ति मुक्त एवं बाल-अनुकूल समाज बनाने का संदेश दिया गया। Jansampark Madhya Pradesh Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #Harda #ChildProtection #GenderEquality #BetiBachao #ChildRights

19 views | Harda, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

MORE NEWS