झालरापाटन: भिलवाड़ा चौराहे पर ढाबे के कर्मचारियों ने किया हमला, झगड़ा रोकने गए दो युवकों पर कुल्हाड़ी से वार, एक गंभीर घायल
झालरापाटन के भिलवाड़ा चौराहे पर ढाबे के कर्मचारियों ने दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल युवकों में एक की हालत गंभीर होने के कारण एसआरजी हॉस्पिटल भर्ती किया गया है।घायल सत्यनारायण ने शुक्रवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वह अपने दोस्त भोजराज के साथ नैरावद से लौट रहा था। लेकिन भिलवाड़ा चौराहे के ढाबा कर्मियों ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया।