बक्सर: जज घाट पर पुलिस की छापेमारी, 95.4 लीटर अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 29, 2026 बक्सर नगर थाना पुलिस ने जज घाट इलाके में कार्रवाई करते हुए 95.04 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को 10:00 बजे पूर्वाह्न में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया युवक डुमरांव थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार निवासी करण कुमार मिश्रा है। पीटीसी सनोज कुमार और होमगार्ड अजीत कुमार पासवान गश्त पर थे।