पटना ग्रामीण: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी अपराधियों पर ज्ञान देने लगे, पुलिस की तलाशी पर उठाए सवाल
गैंगस्टर सोनू मोनू के गुर्गों के द्वारा पुलिस की तलाशी लिए जाने का मामला सामने आने के बाद जब इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से रविवार को सवाल पूछा गया तो उन्होंने मीडिया को ही ज्ञान देते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई को आप लोग पॉजिटिव तरह से दिखाइए अगर आप लोग इसे नेगेटिव तरह से दिखाएंगे तो कहीं ना कहीं आप लोग अपराधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।