हाथरस: गांव टुकसान में जमीन कब्जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव टूकसान में जमीन कब्जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण इधर-उधर भाग छूटे !ग्रामीण द्वारा इस मारपीट का काफी बीच बचाव भी कराया गया है! इस मारपीट का वीडियो आज शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग काफी तेजी से वायरल हो रहा है! इस मारपीट में कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं!