बरेली: M.Sc. फिजिक्स की काउंसलिंग का बिगुल! 11 अगस्त को रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में मेरिट के आधार पर दाखिला
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एम.एससी. भौतिक विज्ञान के तृतीय चरण की काउंसलिंग 11 अगस्त को सुबह 10 बजे एप्लाइड फिजिक्स विभाग में होगी। प्रवेश मेरिट और आरक्षण नियमों के तहत होगा। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। सामान्य वर्ग की फीस ₹27,050, जबकि पात्र SC/ST अभ्यर्थियों के लिए शुरुआती शुल्क ₹2,050 होगा।