Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image
image

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में 24×7 पेयजल परियोजना के पैकेज-10 के कार्यों का किया निरीक्षण शिमला - हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला शहर में एसजेपीएनएल की 24×7 निरंतर एवं प्रेशर युक्त पेयजल वितरण परियोजना के अंतर्गत पैकेज-10 में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कच्ची घाटी, बालूगंज, एडवांस स्टडीज, समरहिल और तारा देवी क्षेत्रों का दौरा कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। दौरे के दौरान एसजेपीएनएल, सुएज प्राइवेट लिमिटेड (SUEZ Pvt. Ltd.) तथा टाटा की टीमों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एसजेपीएनएल के लिए SUEZ Pvt. Ltd. द्वारा पैकेज-10 के अंतर्गत पाइपलाइन अवसंरचना विकसित करने, पाइपलाइन बिछाने, सड़क पुनर्स्थापन तथा नए जल भंडारण टैंकों के निर्माण सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री को दोनों टीम द्वारा पाइपलाइन नेटवर्क, सड़क पुनर्स्थापन और नए जल भंडारण टैंकों के निर्माण से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। विक्रमादित्य सिंह ने मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए शिमला की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत और अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित यह परियोजना हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह की पहली परियोजना है। इसका उद्देश्य शिमला शहर में सुरक्षित, विश्वसनीय और निरंतर 24×7 पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा जल वितरण प्रणाली को आधुनिक एवं प्रेशर युक्त नेटवर्क में परिवर्तित करना है। परियोजना के तहत पुरानी पाइपलाइनों को आधुनिक नेटवर्क से बदला जा रहा है। साथ ही आवश्यक स्थानों पर नए जल भंडारण टैंकों का निर्माण, पाइपलाइन अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण तथा कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों एवं अन्य प्रभावित सतहों का पुनर्स्थापन किया जा रहा है। पैकेज-10 के अंतर्गत कच्ची घाटी, बालूगंज, एडवांस स्टडीज, समरहिल और तारा देवी क्षेत्रों में किए जा रहे कार्य शिमला शहर की जलापूर्ति अवसंरचना को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस अवसर पर एसजेवीएन तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारी, जिला परिषद सदस्य प्रियंका तनवर, नगर निगम पार्षद दलीप ठाकुर एवं किरन शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत बढ़ई महेंद्र पाल, ग्राम पंचायत सांगटी सनहोग चमन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

MORE NEWS