बेनीपट्टी: बीआरसी बेनीपट्टी में सक्षमता परीक्षा को लेकर जारी नए निर्देश के खिलाफ शिक्षकों ने आदेश की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
बेनीपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में सक्षमता परीक्षा को लेकर जारी नए निर्देश के खिलाफ सोमवार को बिहार शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर सैंकड़ो शिक्षकों ने उक्त आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और शिक्षा मंत्री व बिहार सरकार हाय ! हाय ! सहित अन्य प्रकार के नारे भी लगाये।