मुरैना नगर: न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में म.प्र शिक्षक संघ, टीईटी विसंगतियों पर 6-7 अप्रैल को विधायक-सांसद को ज्ञापन सौंपेंगे
मुरैना शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आज रविवार शाम मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की बैठक में टीईटी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने पात्रता, नियुक्ति और वेतन विसंगति के समाधान की मांग उठाई। तय हुआ कि 6 अप्रैल को विधायकों और 7 अप्रैल को सांसद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। शिक्षकों से एकजुट होकर अभियान में शामिल होने की अपील की गई।