नरसिंहपुर: डीजे के शोर पर सख्ती की मांग को लेकर नागरिकों ने कलेक्ट्रेट में SDM को ज्ञापन सौंपा
नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में आज नगर के जागरूक नागरिकों ने एकत्रित होकर जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन से सख्ती की मांग की है।इसको लेकर नरसिंह मंदिर में परिचर्चा भी की गई थी जिसमे सभी धर्म जाति के लोगो ने सहमति बनाते हुए जिला प्रशासन से डीजे के शोर पर सख्ती की मांग की और कलेक्ट्रेट में sdm को ज्ञापन सौपते हुए कार्यवाही की भी मांग की