बांगरमऊ: बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर 1.09 करोड़ से बनेगी सड़क, विधायक श्रीकांत कटियार ने 1700 मीटर सड़क का शिलान्यास किया
बांगरमऊ क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक श्रीकांत कटियार ने बांगरमऊ-संडीला मार्ग से बिहारी खेड़ा संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 1700 मीटर लंबी सड़क से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। भूमि पूजन के बाद विधायक ने कहा कि क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों का निर्माण उनकी प्राथमिकता है। वहीं विश