बथनाहा: एक ही हादसे में बुझ गए तीन घरों के चिराग, मटियार कला में पसरा मातम
बथनाहा थाना क्षेत्र के मटियार कला गांव में सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। एनएच-22 पर पिकअप वाहन की टक्कर से गांव के शिवम कुमार, आलोक कुमार और मंजिल कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और मृतकों के घरों से उठती चीख-पुकार ने हर किसी की आंखें नम क