आगर: तनोडिया में 3 लोगों ने एक महिला के साथ की मारपीट, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया
तनोडिया में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामले सामने आया है। पोस्ट ऑफिस तनोडिया के पीछे रहने वाली फरियादीया रीना बाई पति पप्पू विश्वकर्मा ने बताया कि किसी बात को लेकर बाबूलाल, कृष्णा बाई और दिग्विजय ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मामले में कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर बुधवार दोपहर 2 बजे प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया हैं।