छतरपुर: ग्राम मनुरिया के ग्रामीणों ने दो लोगों पर झूठे केस में फसाने के आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम मनुरिया के ग्रामीणों ने आज 24 जून दोपहर 2:30 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन देते हुए बताया कि गांव के ही दो युवकों के द्वारा झूठे केस में फंसाए जाने की धमकी दी जाती है साथ ही मारपीट एवं गाली गलौज की जाती है। आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।