फतेेहपुर: बाराबंकी में अवैध आम के पेड़ों की कटाई पर वन विभाग ने किया बड़ा एक्शन
बाराबंकी के फतेहपुर रेंज क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में अवैध रूप से कलमी आम के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान उप क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र कुमार और बीट प्रभारी विकास सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।