सवायजपुर: पुलिस हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप, पाली पीएचसी में किया गया भर्ती
पाली कस्बे के मोहल्ला भगवंतपुर निवासी एक युवक की रविवार दोपहर पुलिस हिरासत में अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। युवक को तड़पता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और उसे तत्कालपीएचसी पाली में भर्ती कराया गया। अंकित मोहल्ला भगवंतपुर कस्बा पाली को किसी मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था।