माननीय मुख्यमंत्री,बिहार, श्री सम्राट चौधरी द्वारा दिनांक 2 सितंबर 26 से 30 नवंबर 2026 तक जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गैर सरकारी गैर संचारी रोग कार्यक्रम अंतर्गत *जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वारा* अभियान की शुरुआत की गई है।
समस्तीपुर जिले के चयनित स्वास्थ्य संस्थान सदर अस्पताल के साथ टू वे कम्युनिकेशन किया गया। उक्त के आलोक में जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रतिदिन उच्च रक्तचाप मधुमेह तीन प्रकार के समान कैंसर मुंह, स्तन एवं गर्भाशय के मुख्य कैंसर हृदय रोग लिवर संबंधी एवं श्वसन से संबंधित बीमारी की स्क्रीनिंग एवं ग्रसित मरीजों का आवश्यक उपचार एवं प्रबंधन से संबंधित जांच किया जाना है।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में एमएलसी तरुण चौधरी सिविल सर्जन समस्तीपुर उपाधीक्षक सदर अस्पताल जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी तथा सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी सहित जिला स्वास्थ्य समिति के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।