बहन को अपशब्द कहने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के बाद उलाहना देने पहुंचे पीड़ित परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट में मां, पुत्री सहित एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना की शिकायत श्रीनगर थाने में की गई, जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।