Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

#शिवम_हत्याकांड: अंतिम संस्कार यात्रा निकलते ही संडीला, पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस; चार इनामी आरोपी अब भी फरार संडीला, #हरदोई। ➡️ #संडीला के चर्चित #शिवम_जायसवाल #हत्याकांड में शनिवार सुबह गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार यात्रा निकाली गई। जैसे ही परिजन पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए, पूरी रात हालात पर नजर बनाए बैठे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। ➡️ शुक्रवार देर रात तक परिजन अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए #एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम और सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। ➡️ अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। शनिवार सुबह शिवम जायसवाल के पार्थिव शरीर को उन्नाव के बांगरमऊ स्थित नानामऊ घाट ले जाया गया, जहां पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा । ➡️ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र संडीला में भारी पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस लगातार निगरानी करती रही ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। 🔴 परिजनों की प्रमुख मांगें ➡️ हत्या की धाराओं में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ➡️ सभी नामजद आरोपियों को तत्काल #गिरफ्तार किया जाए। ➡️ दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई कर शीघ्र न्याय दिलाया जाए। 🔫 क्या है पूरा मामला? ➡️ 21 जुलाई की रात संडीला के उन्नाव रोड स्थित बांगरमऊ बस अड्डे के पास बाइक सवार शिवम जायसवाल को गोली मार दी गई थी। ➡️ गंभीर हालत में उन्हें पहले सीएचसी और बाद में केजीएमयू, लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। ➡️ मृतक के भाई ऋषभ जायसवाल की तहरीर पर सूरज सिंह, शिवा सिंह, पवन सिंह, मांशू और साहिल निवासी सुम्मा बाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ➡️ पुलिस एक आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि फरार चार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। ➡️ पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच बोलेरो गाड़ी और लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में पहले भी कई बार कहासुनी और मुकदमे दर्ज हो चुके थे। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है। ❓ उठ रहे हैं सवाल ➡️ स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले हुई घटनाओं और दोनों पक्षों के बीच लगातार बढ़ रहे विवाद पर यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती, तो संभव है कि स्थिति इस हद तक न पहुंचती। ➡️ अब पूरे क्षेत्र की नजर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Sadar, Lucknow | Jul 26, 2026