बेहट: मूर्तजापुर नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने DCDF चेयरमेन के नेतृत्व में लोक निर्माण मंत्री से की मुलाकात
बेहट के गांव मूर्तजापुर में पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल DCDF चेयरमैन सोनेन्द्र राणा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के राज्यमंत्री बृजेश सिंह से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर गांव की समस्याओं से अवगत कराया तथा मस्करा राव नदी पर पुल निर्माण की मांग को प्रमुखता से रखा।