चान्दन: कधार के पास हाइवा और स्कूल बस की टक्कर, ग्रामीणों ने गिट्टी से लदे हाइवा को पकड़कर जयपुर पुलिस को सौंपा
Chanan, Banka | May 7, 2026 जयपुर जमदाहा रोड स्थित कधार के पास गुरुवार सुबह गिट्टी लदे हाइवा एवं स्कूल बस के बीच टक्कर हो गयी। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आयी। इधर दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गिट्टी लदे हाइवा को पकड़कर जयपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस करीब 10 बजे मौके पर पहुंचकर गिट्टी लदे हाइवा को जब्त कर थाने ले गयी।