दरभा: दरभा मंडल के ग्राम छिंदबहार के वार्षिक मेले में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव
Darbha, Bastar | May 30, 2026 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव दरभा मंडल के ग्राम छिंदबहार में वार्षिक मेला में शामिल होकर माता हिंगलाजिंन व सोनादई जी के मंदिर पहुंच माता की विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की । वार्षिक मेला में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव का ग्रामवासियों ने बस्तर के पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया।