गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के समीप तेज रफ्तार इको कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई, चालक सहित 9 लोग घायल हुए
लखीमपुर खीरी जिले के थाना मजगई क्षेत्र के गांव खालेपुरा निवासी इको कार चालक बबलू, राहुल, रामनिवास, संदीप, ओमप्रकाश, ध्रुव कुमार, नरेंद्र, महेश और द्वारका प्रसाद इको कार से हरियाणा के रोहतक जा रहे थे। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली बदायूं नेशनल हाईवे पर कस्बा गुन्नौर के समीप पहुंचे तो इको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।