मुज़फ्फरनगर: उत्तरी रामपुरी निवासी एक युवक द्वारा बैंक का लोन न चुकाने पर बैंक रिकवरी मैनेजर ने मकान को किया सील
थाना कोतवाली क्षेत्र की उत्तरी रामपुरी में बैंक रिकवरी मैनेजर द्वारा एक मकान को सील किया गया है। बताया जा रहा है कि अमित भारद्वाज नाम के युवक ने करीब ₹8 लाख का लोन ले रखा था, जिस कारण वह लोन चुकाने में असमर्थ रहा। उस ही संबंध में सोमवार को पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में मकान को सील किया गया है एवं आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।