खोडरी चौकी क्षेत्र में छठी कार्यक्रम के दौरान नाचने के दौरान शरीर छू जाने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि 1 किशोर और उसके साथी के साथ जमकर मारपीट कर दी गई। पुलिस ने पीड़ित किशोर की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।