शामली: शामली में छत पर सेंधमारी कर ज्वैलर्स की दुकान से सोने व चांदी के आभूषणों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Shamli, Shamli | Oct 14, 2026 बुधवार की सुबह शामली के गांधी चौक के पास स्थित उमा ज्वेलर्स के नाम से सर्राफा दुकान में चोरी का पता चलने पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि रात्रि में किसी समय बदमाश छत में सेंधमारी कर दुकान में घुसे और अंदर से सोने—चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार के मुताबिक करीब भारी मात्रा में सोने—चांदी का सामान चोरी हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।